
कई हिंदी फिल्मों के गानों में अपनी आवाज देने वाली सुप्रसिद्ध गायिका अल्का याग्निक अपनी मीठी और मधुर आवाज के कारण सभी के दिलों में अपना स्थान रखती है। आज उनकी गायकी का हर कोई दीवाना है। इस बार इंडियन आइडल 12 के मंच पर एक बार फिर अल्का याग्निक अपनी मधुर आवाज में सुरों की महफिल जमाती नजर आएंगी।

अल्का याग्निक इस बार इंडियन आइडल में भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी को ट्रिब्यूट देने वालीं हैं। आपको बता दें कि अल्का याग्निक जी यह ट्रिब्यूट इंडियन आइडल 12 के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में देंगी। इंडियन आइडल 12 का फिनाले 15 अगस्त अर्थात स्वतंत्रता दिवस के दिन होगा। इस फाइनल एपिसोड में अल्का जी लता मंगेशकर जी के अनेक सदाबहार गाने जैसे बीती न बिताई, यूं हसरतों तथा दो पल का ख्वाबों का आदि गाती हुई नजर आएंगी।

अल्का और लता जी के फैंस इस दिन के लिए काफी उत्साहित हैं। अल्का याग्निक जी सुरों की मल्लिका लता मंगेशकरजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहती है की“मेरे लिए लता जी एक देवी हैं। मैं उन्हें अपनी आइडल मानती हूं और इंडियन आइडल सीजन 12 के फिनाले में उन्हें यह ट्रिब्यूट देना मेरे लिए सम्मान की बात है।” इंडियन आइडल 12 का यह ग्रैंड फिनाले एपिसोड 15 अगस्त को 12 बजे से सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।