हिंदी फिल्म जगत में सिर्फ काल्पनिक फ़िल्म ही नहीं बल्कि सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में भी बनाई जाती हैं। अक्सर ऐसी कहानियां राजनीतिक हत्याकांड, मर्डर मिस्ट्री, एनकाउंटर पर आधारित होती हैं। आज हम कुछ ऐसी ही फिल्मों की चर्चा करेंगे जो सत्य घटना पर आधारित हैं तथा साथ ही इन्होंने जनता को भी बहुत प्रभावित किया।
नो वन किल्ड जेसिका

यह फिल्म दिल्ली की एक मॉडल जेसिका लाल के मर्डर पर आधारित थी, जो कि वर्ष 2011 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित थी। इस फिल्म में जेसिका लाल का मर्डर मनु शर्मा ने किया था। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हमें अभिनेत्री विद्या बालन तथा अभिनेत्री रानी मुखर्जी नज़र आईं।
तलवार

नोएडा में साल 2008 में हुए दोहरे हत्या कांड को लेकर मेघना गुलजार द्वारा 2015 में यह फिल्म बनाई गई। इस फिल्म में एक 13 साल की लड़की आरुषि और एक नौकरी हेमराज का कत्ल हो जाता है। इस केस ने पूरे देश का ध्यान अपनी तरफ खींचा। महीनों तक ये खबर चैनलों, अखबारों की सुर्खियां बनी रहीं। इस केस को लेकर अलग अलग कयास लगाए जाते रहे।इस फिल्म में मुख्य भूमिका में इरफान खान नजर आए।
हे राम

1948 में हुआ महात्मा गांधी जी की हत्या देश की बड़ी घटनाओं में माना जाता है। महात्मा गांधी के साथ हुई इस घटना पर एक फिल्म बन चुकी है। साल 2000 में आई इस फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में कमल हसन नजर आएं। इस फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ था।
द अटैक ऑफ 26/11

मुंबई में हुए 26/11 में हुए आतंकवादी हमले ने सारी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। राम गोपाल वर्मा ने इस हमले पर द अटैक ऑफ़ 26/11 फिल्म बनाई परन्त बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप रही।
स्पेशल 26

1980 के दशक में फर्जी सीबीआई और इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर हुई लूट पर यह फिल्म की कहानी आधारित है। हकीकत में उस समय चालक ठगों ने मशहूर राजनेताओं, व्यापारियों और एक ज्वेलरी शॉप को फर्जी ऑफिसर बन कर लूटा था। इस सच्ची घटना पर ही नीरज पाण्डेय की यह फिल्म स्पेशल 26 आधारित है। इस फिल्म को लोगों ने बहुत अधिक सराहा।