सलमान खान (भाई) हमारी फिल्मी दुनिया के बड़े सितारों में से एक हैं। सलमान खान की फिल्मों को बॉक्स ऑफिस के सफलता की गारंटी माना जाने लगा है। सलमान खान का नाम दुनिया में सबसे ज्यादा फीस लेने वालो अभिनेताओं की गिनती में शामिल है।
इन्होंने अपने 30 सालों से अधिक के करियर में अनेकों सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। वर्ष 2016 में सलमान खान की कुल संपत्ति 195 मिलियन थी। इसके बाद वर्ष 2017 में यह 216 मिलियन हो गई। 2018 में सलमान खान 270 मिलियन डॉलर संपत्ति के मालिक थे। 2019 में इनकी संपत्ति 310 मिलियन डॉलर आंकी गई। 2020 में इनकी संपत्ति 340 मिलियन डॉलर थी और 2021 में यह आंकड़ा 360 मिलियन डॉलर हो चुका है। भारतीय मुद्रा के अनुसार यह कमाई 2304 करोड़ रुपए है। वर्ष 2020 में सलमान खान की सालाना कमाई 200 करोड़ रूपए से अधिक आंकी गई थी तथा मासिक कमाई 20 करोड़ प्रति माह से अधिक आंकी गई है।
वर्ष 2018 में फोर्व्स इंडिया की सेलेब्रिटी 100 लिस्ट में सलमान ख़ान को सबसे रईस भारतीय सेलेब्रिटी घोषित किया गया था। इस लिस्ट में सलमान खान का नाम 3 सालों से टॉप पर है। फिल्म फेयर रिपोर्ट के अनुसार तो सलमान खान अपनी एक फिल्म के लिए कम से कम 50 करोड़ रुपए लेते हैं। इसके अतिरिक्त वो फिल्म निर्माता के साथ प्रोफिट शेयरिंग भी करते हैं तथा अपना हिस्सा लेते हैं।
इसके साथ ही सलमान खान चैरिटी के कामों में भी अपना सहयोग देते हैं। उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा बीइंग ह्यूमन के लिए जाता है और इसके द्वारा अनेकों जरूरतमंदो की सहायता की जाती है।