साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता प्रकाश राज जिन्होंने वांटेड, सिंघम, दबंग 2, मुंबई मिरर, हीरोपंती, जंजीर और पुलिसगिरी जैसी अनेक सुपरहिट फिल्मों के काम किया है, मंगलवार 10 अगस्त को एक हादसे का शिकार हो गए। उन्होंने यह जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से अपने प्रशंसकों को दी है। उन्होंने यह भी बताया की उन्हें एक मामूली सा फ्रैक्चर हुआ है जिसके इलाज के लिए वे अपने दोस्त डॉक्टर गुरुवरेड्डी के पास हैदराबाद पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस से उनके जल्द ठीक होने की कामना करने के लिए भी कहा। इस खबर के आते ही उनके फैंस उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

बता दें की प्रकाश राज तेलगु फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि तमिल, कन्नड़, मराठी, मलयाली और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। वैसे तो इन्होंने अपनी फिल्मों अनेक किरदार किरदार निभाए हैं परंतु विलेन के किरदार में अपने अभिनय से इन्होंने दर्शकों पर अलग छाप छोड़ी है। अपने अभिनय के बल पर आज प्रकाश राज को किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। इसके साथ ही प्रकाश राज ने अनेक अवार्ड भी जीते हैं। इसके साथ ही इन्होंने अभिनय के अतिरिक्त कई अन्य फिल्में भी बनाई हैं।
प्रकाश राज अपने बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। जिसकी वजह इन्हें तेलगु फिल्म इंडस्ट्री छह बार बैन कर चुकी है। इनसे पहले कभी भी तेलगु फिल्म इंडस्ट्री ने किसी अन्य अभिनेता को बैन नहीं किया था।