
गर्मियों के मौसम में शादी में जाने से पहले सबसे बड़ा सवाल होता है की ऐसा क्या पहनूं जो कंफर्टेबल भी हो और स्टाइलिस्ट भी। ऐसे में आप बॉलीवुड अभिनेत्री के कपड़ो को फॉलो कर सकती हैं। वैसे तो अदिति काफी ज्यादा फैशनेबल है। चाहे एथिनिक वियर की बात हो या फिर चाहे कैजुअल वियर की। अदिति के कपड़े अक्सर लोगों के दिलो पर अपनी छाप छोड़ दिया करते हैं।
आज हल्दी, मेंहदी, सगाई और शादी के लिए एक परफेक्ट ड्रेस कलैक्शन हर एक लड़की को पसंद होता है। यदि आने वाले दिनों में आपके घर में भी शादी है, तो आप अदिति राव हैदरी से बेझिझक इंस्पिरेशन ले सकती हैं। न केवल ड्रेस बल्कि ज्वेलरी, मेकअप और अपने हेयर स्टाइल के लिए भी आप अदिति राव से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
इस तस्वीर में अदिति राव हैदरी ने मल्टी कलर का लहंगा पहना हुआ है, जो हल्दी और मेंहदी फंक्शन के लिए परफेक्ट है। अगर आप चाहें, तो हल्दी के फंक्शन के समय पीले कपड़ों के बजाए इस बार मल्टी कलर की साड़ी या लहंगे को ट्राई कर सकती हैं। इसके अलावा आप चाहें तो स्लीक पोनीटेल या साइड फ्रेंच भी बना सकती है।

संगीत के लिए हर कोई स्टाइलिस्ट और कंफर्टेबल कपड़े चाहता है जिसमे वे उस दिन का भरपूर आनंद ले पाएं। अदिति राव हैदरी ने इस फोटो में जो रेड एंड व्हाइट एंड पिंक कुर्ती और फ्लेयर प्लाजो पहना है, ये संगीत फंक्शन के लिए एकदम परफेक्ट रहेगा। संगीत के लिए प्लाजो, शॉर्ट कुर्ती और स्ट्रेट बाल बहुत की कमाल का लुक देगें।

अब बात करते है शादी के लुक की। इस दिन तो हर कोई सबसे ज्यादा सुंदर दिखना चाहता है। ऐसे में आप एक बार फिर अदिति राव हैदरी की ही तरह मल्टीकलर ब्लाउज के साथ किसी भी रंग की साड़ी पहन सकती हैं। साड़ी के साथ हैवी इयरिंग्स या चाहे तो नेक पीस भी पहन सकती है। पर ज्वैलरी चुनते टाइम याद रखे की चाहे तो नेकपीस हैवी ले या फिर इयरिंग्स। इसके साथ कर्ली बाल बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगेंगे।