बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को सबसे स्टाइलिश माना जाता है| लेकिन सब जानते हैं कि किस तरह ये अभिनेत्रियाँ अपने स्टाइलिस्ट पर निर्भर हैं| ऐसा कई बार हुआ है जब इन स्टार्स ने अपने स्टाइलिस्ट द्वारा चुने गए कपड़ों में फैशन की धज्जियाँ उड़ा दी|
सोनम कपूर

बॉलीवुड में सबसे फैशनेबल सोनम कपूर को माना जाता है| लेकिन ऐसा भी नहीं है कि उन्होंने कभी कोई फैशन ब्लंडर नहीं किया हो| कैनेस रेड कारपेट में वे एक बार लाइम ग्रीन फ्रू-फ्रू एली साब के गाउन में दिखाई दी थीं| इस स्टाइल ने उनके प्रशंसकों को गुस्सा दिला दिया था|
दीपिका पादुकोण

दीपिका अपनी अच्छी लम्बाई के लिए जानी जाती हैं| लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि उन्होंने इस जैज़ी हरी सूट को क्यों पहना| क्योंकि वे इसमें बिलकुल भी अच्छी नहीं लगतीं|
श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर ने एक बार हाई स्लिट वाली बेहद रंगीन, बॉडी-हगिंग ड्रेस पहनी थी| लेकिन उस ड्रेस के कलर कॉम्बिनेशन ने कर दिया था उनके फैंस को हैरान|
करीना कपूर

करीना कपूर हमेशा अपने चाहने वालों को प्रभावित करने के लिए तैयार होती हैं| लेकिन ऋतुजा दिवेकर के बुक लॉन्च में उन्होंने सबको अपने ड्रेसिंग स्टाइल से उदास कर दिया| उनके ऑउटफिट के प्रिंट्स उनके स्टाइल से तालमेल नहीं खा रहे थे| उनके टसेल इयररिंग ने उनके स्टाइल को और भी बेकार बना दिया |