जाह्नवी कपूर हमारे भारतीय सिनेमा जगत का उभरता हुआ सितारा हैं। जाह्नवी कपूर और कोई नहीं बल्कि सिनेमा जगत की चांदनी स्वर्गीय श्री मती श्रीदेवी जी(अभिनेत्री) और बोनी कपूर ( फिल्म निर्माता) की बड़ी बेटी हैं। अपनी पहली फिल्म से ही जाह्नवी कपूर ने अपनी मां की ही तरहलोगो केदिलो को घर करलिया है। जाह्नवी कपूर की एक सगी बहन खुशी कपूर है। इसके अतिरिक्त इनके एक सौतेला भाई अर्जुन कपूर और एक सौतेली बहन अंशुला कपूर हैं। जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में अपने कदम करन जौहर की धड़क नामक एक सुपरहिट फिल्म से रखे। इस फिल्म में इन्होंने बतौर अभिनेत्री काम किया तथा ईशान खट्टर इनके विपरीत मुख्य भूमिका में नज़र आए। यह फिल्म एक मराठी फिल्म सैराट का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में अपने किरदार से लोगों के दिलों को जीत लिया।
इनका जन्म में 7 मार्च 1997 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। इन्होंने भी अन्य सितारों के बच्चों की तरह अपनी पूरी पढ़ाई मुंबई में ही धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है। इन्होंने फिल्मी दुनिया में आने से पहले एक्टिंग की पढ़ाई कैलिफोर्निया से की थी। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने एक्टिंग की पढाई द ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टिट्यूट से की है। यह स्कूल अभिनय के छात्रों के लिए है जो की 115 ईस्ट 15वीं स्ट्रीट, यूनियन स्क्वायर ईस्ट व इरविंग प्लेस के बीच, यूनियन स्क्वायर के पड़ोस में मैनहट्टन, न्यूयार्क सिटी में संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित हैं। इस स्कूल से दूसरे अन्य सितारों ने भी एक्टिंग की पढ़ाई की है।
