
यदि आप बिगबॉस के फैन हैं तो बेशक आपको यह बात पता होगी कि राहुल वैद्य बीते सीजन बिगबोस के कंटेस्टेंट थे। जिन्होंने बिगबॉस में खुले आम अपनी गर्ल फ्रेंड टीवी अभिनेत्री दिशा परमार को शादी के लिए प्रपोज किया था। राहुल के इस प्रपोजल का दिशा ने पॉजिटिव उत्तर दिया था। फैंस को इनका रिश्ता बहुत पसंद आया। लोगों ने इनका नाम दिशुल रखा।

जिसके बाद हाल ही में 16 जुलाई को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। कोरोना महामारी के चलते दिशुल शादी में ज्यादा लोग शामिल न हो सके। फिर भी दोनों ने अपनी शादी को खूब एंजॉय किया। दिशा और राहुल अपनी शादी में बहुत ही ज्यादा सुंदर और स्टाइलिस्ट लग रहे थे। लोगों को इनका यह अंदाज बहुत पसंद आया था।

इनकी शादी के बाद शायद ही किसी दिन ही ऐसा हुआ हो जिस दिन दिशा और राहुल की खबरों ने सुर्खियां न बटोरी हों। आपको बता दें कि दिशा और राहुल की शादी को पूरा एक महीना पूरा हो गया है। दिशुल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट डाल कर अपनी खुशी जताई है। इसमें वे अपने दोस्तो के साथ नज़र आ रहे हैं। इसके साथ ही इन्होंने कुछ अपनी शादी को याद करते हुए शादी को तस्वीरें भी साझा की हैं। ये फोटो देख एक बार एक इन्होंने अपने फैंस का दिल जीत लिया है।