तारा सुतारिया एक अभिनेत्री, गायिका और नृत्यांगना हैं| उन्होंने अपना करियर एक बाल कलाकार के रूप में डिज्नी इंडिया के ‘बिग बड़ा बूम’ से शुरू किया था| २०१२ में चैनल सिटकॉम के शो ‘द सूट लाइफ ऑफ़ करन एंड कबीर’ में काम किया और २०१३ में ‘ओये जस्सी’ में| २०१९ में ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर २’ फ़िल्म में मृदुला चावला का किरदार निभाया| इस मूवी के लिए उन्हें ‘ज़ी सिने अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू’ मिला| वे ‘फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू’ के लिए भी नामांकित हुईं थीं| उसी साल उन्होंने फ़िल्म ‘मरजावाँ’ में एक गूँगी लड़की का किरदार निभाया था|
इन दिनों तारा सुतारिया अपनी फिल्म ‘हीरोपंती २’ और ‘एक विलेन रिटर्न्स’ के रिलीज़ की तैयारी कर रही हैं| तारा को फ़िल्म के ऑफर्स तो बहुत मिल रहे हैं, पर क्या आप जानते हैं कि तारा की एक जुड़वाँ बहन भी है? तारा और पिया सुतारिया दोनों ही बेहद खूबसूरत हैं| आइए जानें उनके बारे में:
तारा सुतारिया की जुड़वा पिया सुतारिया

कई लोग नहीं जानते कि तारा सुतारिया की एक जुड़वा भी है| हालाँकि पिया और तारा जुड़वा हैं, परंतु दिखने में अलग हैं|
तारा सुतारिया अपनी बहन के बचपन की फोटोज शेयर करती हैं

तारा और पिया सुतारिया अक्सर अपने बचपन की यादें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं| उनके सोशल मीडिया हैंडल्स उनके बचपन के चित्रों से भरे हैं|

पिया सुतारिया अपनी बहन तारा, जो एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं, के विपरीत एक प्रशिक्षित बैलेरीना हैं| पिया का इंस्टाग्राम हैंडल विभिन्न कार्यक्रमों में उनके बैलेट के प्रदर्शन की तस्वीरों से भरा हुआ है|

बहनों के बीच हमेशा एक अटूट बंधन होता हैं| तो हमारे लिए कोई चौंकाने वाली बात नहीं कि ये सुतारिया बहनें भी एक अनोखा बंधन में बँधी हैं| इसके बावजूद दोनों एक दूसरे से काफ़ी अलग हैं| जहाँ तारा हमेशा दर्शकों की नज़रों में रहती हैं, वहीं पिया दर्शकों की नज़रों से दूर अपने बैलेट पर ध्यान देती हैं| पिया आदर जैन, अनन्या पांडेय और ईशान खट्टर से भी काफी करीबी रिश्ता रखती हैं|