भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आज जन्मदिन है। मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था। मोदी जी आज पूरे 71 साल के हो चुके हैं। उनके जन्मदिन के इस मौके पर हिंदी सिनेमा जगत के कई सितारों ने उनको बधाई दी है।

अभिनेता रितेश देशमुख ने बधाई देते हुए लिखा,” हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई। भगवान आपको लंबी उम्र दें, खुशियां दें और अच्छा स्वास्थ्य दे। जन्मदिन मुबारक मोदी जी।”

इसके साथ ही परेश रावल लिखते हैं,” भगवान से प्रार्थना है कि वह आपको एक लंबी और एक स्वस्थ जीवन दें। आपको जन्मदिन की शुभकामना सर नरेंद्र मोदी।”

अभिनेता अक्षय कुमार लिखते हैं,” अपने मुझे हमेशा बहुत अपनेपन से हौसला और आशीर्वाद दिया है। मैं आप जैसा तो बिल्कल भी नहीं लिख सकता लेकिन आज आपके जन्मदिन पर आपको दिल से अनेकों बधाई दे रहा हूं। आप स्वस्थ रहें और खुश रहें, मेरी भगवान से आपके लिए यही कामना है।”

हमारी ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी जी लिखती हैं,” यह हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन है, जिन्होंने हिम्मत से भारत देश का नेतृत्व किया है, यहां तक महामारी के समय में भी। भगवान उन्हें भारत के लिए सेल्फलेस काम करने के लिए हिम्मत और ताकत दे। सभी उनके लिए प्रार्थना करें।”

अभिनेत्री कंगना रनौत ने इस उपलक्ष में लिखा है,” आपको लंबी उम्र मिले प्रधानमंत्री जी, 2024 के बाद भी दो बार और आप देश की सेवा करें। भगवान करें आप देश का खोया हुआ वैभव, कल्चर और वेल्थ वापस दिलवाएं। जय श्री राम। जन्मदिन की बधाई।”