बॉलीवुड की परफेक्ट जोड़ियों में से एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और एक्टर अभिषेक बच्चन का नाम भी शामिल हैं। दोनो साथ में बहुत खुश रहते हैं। इनकी जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। 2007 में यह दोनों शादी के बंधन में बंधे। इनकी एक बेटी भी हैं जिसे यह बहुत प्यार करते हैं।
वहीं एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या ने बताया कि शादी के बीच इन दोनो के बीच लड़ाईयां होती थी और अभिषेक बच्चन उनसे माफी मागते रहते थे। ऐश्वर्या राय बच्चन एक इंटरव्यू में खुद की शादी को लेकर खूब बातें की थीं। ऐश्वर्या राय ने बताया लड़ाई झगड़ों से प्यार बढ़ता हैं। हमारे बीच लड़ाई होती थी लेकिन इतनी गंभीर नहीं। अगर यह नहीं होती तो हमारी शादी काफी बोरिंग हो जाती।

वहीं अभिषेक बच्चन का कहना हैं कि महिलाएं कभी किसी की बात नही मानती और हमारा यह रूल होता है कि हम लड़ाई के बीच नहीं सो पाते। साथ ही रात में आधे समय तक हम एक दूसरे से माफी भी मांगते रहते थे।
साथ ही अभिषेक बच्चन का कहना यह है कि लोग अक्सर शादी को लेकर मजाक बनाते रहते हैं, लेकिन असल में यह बहुत मजेदार है।