बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे थे, जो हर किसी को अपनी अदाकारी से दीवाना बना चुके थे। लेकिन आज वो इस दुनिया को अलविदा कह चुके है। उनके यू चले जाने से हजारों लोगों को बड़ा झटका लगा। चलिए जानते है उनके सेलिब्रेटी के बारे में..
सुशांत सिंह राजपूत
इस नाम से आज हर कोई रूबरू है। यह चमकता सितारा बहुत जल्दी ही इस दुनिया को अलविदा बोल गया। बीते साल 14 जून, 2020 को वह अपने मुंबई के घर पर मृत पाए गए। सुशांत की मौत की जांच सीबीआई द्वारा की गई। लेकिन कुछ सामने नहीं आया।
जिया खान
ये एक्टर्स बॉलीवुड की कुछ ही फिल्मों में नजर आईं थी। जिया ने 3 जून 2013 को अपने जुहू के घर में सुसाइड कर ली। जिया ने करियर की शुरुआत अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘निशब्द’ से की। साथ ही उन्होंने गजनी और हाउसफुल फिल्मों में भी काम किया।
प्रत्युषा बनर्जी
टीवी कार्यक्रम ‘बालिका वधू’ से अपने कदम जमाने वाली प्रत्युषा बनर्जी ने मौत को गले लगा लिया। एक्टर्स ने 1 अप्रैल 2016 को अपने घर पर फांसी लगा ली।
दिव्या भारती
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियो की लिस्ट में दिव्या भारती का नाम भी शामिल है। महज 19 साल की उम्र में वे दुनिया को अलविदा बोल गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नशे की हालत में वह घर की बालकनी से नीचे गिर गईं। साथ ही उनकी मौत का कारण अभी तक साफ नहीं हुआ है।