बॉलीवुड अभिनेताओं की कई जोड़ी फिल्मी परिवार से ही हैं| पर इनके आलावा कुछ अभिनेता हैं जो अपने प्यार को इस फिल्म इंडस्ट्री के बाहर भी हासिल कर लेते हैं| इस तरह की जोड़ियाँ ज़्यादातर दर्शकों की नज़रों से दूर रहना पसंद करती हैं और अपने व्यक्तिगत जीवन को आम नहीं करतीं।
१) गौरी खान
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाह रुख खान की पत्नी गौरी खान एक जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर है| उन्होंने कई अभिनेताओं के घर और दफ्तर को डिज़ाइन किया है| इंस्टाग्राम पर गौरी की ३.२ मिलियन फैन फॉलोइंग है| वह हमेशा अपने परिवार संग ली गई अनदेखी तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं| गौरी अपने पति संग रेड कार्पेट और बॉलीवुड पार्टीस में भी दिखाई देती हैं|
२) मीरा राजपूत कपूर

२०१५ में शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से शादी की| यह एक अरेंज मैरिज था और कई लोगों ने सोचा था कि मीरा शोबिज की दुनिया में अपने लिए जगह नहीं बना पाएँगी| लेकिन कुछ ही समय में उन्होंने अपने आप को शोबिज़ की दुनिया में ढाल लिया| मीरा एक फैशनिस्टा हैं और अपने सोशल मीडिया अपलोड के माध्यम से शानदार सार्टोरियल पिक्स की झलक देती हैं|
३) भावना पांडेय

अभिनेता चंकी पांडेय की पत्नी और अभिनेत्री अनन्या पांडेय की माँ, भावना पांडेय एक एयर हॉस्टेस थी| हाल ही में वह वेब शो ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ़ बॉलीवुड वाइव्स’ में नज़र आईं थीं| भावना कई बॉलीवुड पार्टीज में नज़र आती हैं| वह लव जेन की सह-मालिक भी हैं|
४) प्रिया रुंचाल

जाने-माने अभिनेता जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचाल ने २०१४ में शादी की थी| वह ज़्यादातर दर्शकों की नज़रों से दूर रहती हैं और पब्लिक इवेंट्स में ज़्यादातर नहीं जाती हैं| प्रिया एक इन्वेस्टमेंट बैंकर और फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं|