हिंदी फिल्म सिटी जिसे हम बॉलीवुड के नाम से जानते हैं विश्व की सबसे बड़ी फिल्म सिटी में से एक है| बॉलीवुड की प्रतिभा की सराहना ना सिर्फ हमारे देश में , बल्कि विदेशों में भी होती है| बॉलीवुड ने हमेशा से ही हमारे देश का प्रथम अपनी प्रतिभा और कौशल से ऊपर रखा है|
हाल ही में 12 अगस्त 2021 से “शेरशाह” नामक फिल्म प्रदर्शित की जा रही है| इस फिल्म के निर्देशक “विष्णु धरण” है जिन्होंने हिंदी फिल्म सिटी में शेरशाह फिल्म के द्वारा पहले कदम रखें| इस फिल्म में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने काम किया| यह फिल्म स्वर्गीय “परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा” के ऊपर बनाई गई है| कैप्टन विक्रम बत्रा 1999 कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे| उनकी बहादुरी और निडरता के कारण ही भारत 1999 में कारगिल युद्ध जीता था और उनकी इसी बहादुरी को सम्मानित करने हेतु ही विष्णु धरण जी के नेतृत्व में शेरशाह फिल्म बनाई गई| इस फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है| कुछ ही समय में या फिल्म लोकप्रियता के शिखर पर पहुंच गई है| इस फिल्म के निर्माता हीरो यश जौहर , करण जौहर , अपूर्वा मेहता , शब्बीर बॉक्स वाला , अजय शाह , हिमांशु गांधी है| इस फिल्म के कलाकारों की प्रतिभा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता| फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा , कैप्टन विक्रम बत्रा के किरदार निभाते हुए नजर आए जिसे उन्होंने बखूबी निभाया और दर्शकों ने खूब पसंद भी किया| साथ ही साथ कियारा आडवाणी ने उनकी प्रेमिका डिंपल का किरदार निभाया जिसमें वह खूब जच रही थी और उनके किरदार को भी निर्देशकों ने बखूबी निखारा जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया|
इस फिल्म के विभिन्न किरदारों ने तो अपनी प्रतिभा और योग्यता से हमारे मन को मोह ही लिया , साथ-साथ इस फिल्म के सभी गाने एक से बढ़कर एक हैं| बी प्राक , जसलीन रॉय , जावेद मोहसिन , जुबिन नौटियाल , विक्रम मॉन्ट्रोसे , तनिष्क बागची ने अपनी मधुर आवाज से इस फिल्म के गीतों को अमर कर दिया हमारे दिलों में| फिल्म के गीत “मन भरया” और “रांझा” को हमारे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है| हर जगह , चाहे वो टीवी हो या कोई भी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बस इन्हीं गानों की गूंज सुनाई देती है|
फिल्म कुछ ही समय में एक ब्लॉकबस्टर हिट बन चुकी है| यह कहना गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड ने फिर एक बार हम सब को उस पर गर्व करने पर मजबूर कर दिया है और हमारी फिल्म सिटी का नाम और ऊंचा किया है|