पूरे विश्व में क्रिकेट सबसे ज्यादा प्रचलित हमारे भारत में ही है| भारतवर्ष में ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं होगा जिसे क्रिकेट के बारे में ना पता हो| टेस्ट क्रिकेट हो , या फिर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हो , या फिर T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हो , भारत का परचम हर श्रेणी में सबसे ऊपर लहरा रहा है| हमारी भारतीय टीम के “कप्तान विराट कोहली” विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और कप्तान है| हमारे भारतीय टीम के “उप कप्तान रोहित शर्मा” विश्व में दूसरे सबसे बेहतरीन खिलाड़ी है| सचिन तेंदुलकर , कपिल देव , राहुल द्रविड़ , सौरव गांगुली , महेंद्र सिंह धोनी , वी वी एस लक्ष्मण , रविचंद्रन अश्विन , रवींद्र जडेजा , मोहम्मद शमी जैसे अनेकानेक खिलाड़ी है जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को जमीन से आसमान तक पहुंचाया है| इनके योगदान को शब्दों में परिभाषित नहीं किया जा सकता|
विराट कोहली
32 वर्षीय भारतीय कप्तान विराट कोहली विश्व के नंबर एक खिलाड़ी है| अपनी बल्लेबाजी के लिए तो प्रचलित है ही साथ ही साथ यह इकलौते क्रिकेटर है विश्व में जिनके 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है इंस्टाग्राम पर| “मोस्ट हैंडसम एथलीट की सूची में भी विराट कोहली सातवें पायदान पर है”| विराट कोहली विश्व में सबसे ज्यादा प्रचलित खिलाड़ियों में से एक हैं| इनको 2013 में “अर्जुन अवार्ड” से , 2017 में “पद्मश्री” और 2018 में “राजीव गांधी खेल रत्न” अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है| विराट कोहली हमारे भारत की आन बान और शान के रक्षक हमेशा से रहे हैं और हम आशा करते हैं कि आगे भी वह देश को गौरवान्वित करते रहेंगे|
रोहित शर्मा
34 वर्षीय भारतीय क्रिकेट टीम के “उप कप्तान रोहित शर्मा” , विराट कोहली के बाद विश्व के दूसरे सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं| रोहित शर्मा ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 264 रन एक पारी में बनाने का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है| रोहित शर्मा को 2015 में “अर्जुन अवार्ड” , 2019 में “आईसीसी प्लेयर ऑफ द ईयर” अवार्ड और 2020 में “मेजर ध्यानचंद खेल रत्न” अवार्ड से नवाजा जा चुका है| यह कहना गलत नहीं होगा कि रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम का वह चेहरा है जो हमारे दिल में सदैव अमर रहेगा|
जसप्रीत बुमराह
27 वर्षीय जसप्रीत बुमराह भारतीय क्रिकेट टीम के ही नही विश्व के श्रेष्ठ युवा खिलाड़ी है और विश्व के नंबर एक गेंदबाज हैं जिन्होंने आते ही सभी बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा दिए| जसप्रीत बुमराह ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच 2016 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था| तब से लेकर आज तक जसप्रीत बुमराह ने हर मैच में अपनी प्रतिभा को साबित किया है और दिखाया है कि क्यों उन्हें श्रेष्ठ माना जाता है|
भारतीय क्रिकेट ने विश्व को ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से अवगत कराया है जिन्होंने न सिर्फ भारत भारत वासियों के बल्कि विश्व भर के लोगों के दिलों में स्थान प्राप्त किया है| हम यही आशा करते हैं कि हमारे खिलाड़ी इसी तरह विश्व क्रिकेट में अपना पूर्ण योगदान देते रहेंगे और हमारे देश को गौरवान्वित करते रहेंगे|