
दुनिया की सबसे कम उम्र की सेल्फमेड बिलेनियर काइली जेनर एक बार फिर अपने बॉयफ्रेंड रैपर ट्रैविस स्कॉट के साथ अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली है। आपको बता दें कि ट्रेविस और काइली की पहले से एक तीन साल की बेटी स्टॉर्मी है। काइली सिर्फ 20 साल की थीं जब वह पहली बार 2018 में मां बनीं थीं। यहां तक कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी भी छिपाकर रखी थी। साल 2017 में ही उन्होंने स्कॉट को डेट करना शुरू किया था।

काइली जेनर की प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर तब शुरू हुए जब मेकअप मोगुल ने उनका जन्मदिन मनाया। नेटिज़ेंस ने उनके पोस्ट में कई चीजों पर गौर किया जिससे उन्हें ये इशारा मिला। 275 मिलियन फॉलोअर्स के साथ काइली इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। हालांकि, उनके 24वां जन्मदिन पार्टी की तस्वीर किसी ने भी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की।

खबर की घोषणा करते हुए एक वीडियो में शेयर किया। काइली ने अपने पेट को सहलाती नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि काइली का प्रेगनेंसी टेस्ट पॉजिटिव आया है।डॉक्टर ने भी काइली की प्रेगनेंसी की पुष्टि कर दी है। 90 सेकंड की क्लिप में उस क्षण को भी दिखाया गया है जब काइली (स्टॉर्मी की मदद से) अपनी मां क्रिस जेनर से कहती है कि वह एक बार फिर से मां बनने वाली है। काइली, अमेरिका की मशहूर टीवी पर्सनैलिटी, मॉडल और बिजनेस वुमन हैं। दुनियाभर में काइली के करोड़ों फैंस हैं जो उनसे बेहद प्यार करते हैं। 21 साल की उम्र में काइली एक मशहूर कॉस्मेटिक कंपनी की मालकिन बन गईं थीं। इसके अलावा ये कई फैशन कंपनियों की ब्रांड एंबेसडर भी हैं।