दक्षिण भारतीय कलाकार , अभिनेत्री और नृत्यांगना शिल्पा शेट्टी कुंद्रा मुंबई फिल्म सिटी की जानी-मानी हस्तियों में से एक है । समय-समय पर कठोर परिश्रम के द्वारा उन्होंने अपने आप को एक लोकप्रिय अभिनेत्री और योगा प्रशिक्षिका के रूप में स्थापित किया है| प्रारंभ से ही वह लोकप्रियता के शिखर पर रही है| पहले दक्षिण भारतीय फिल्मों में फिर हिंदी फिल्मों में अपना लोकप्रिय स्थान बनाते हुए कार्यरत है| कुछ वर्षों से छोटे पर्दे पर भी अनेक रूपों से अपना योगदान दे रही है| उनकी फिटनेस और कार्यशैली से लोग प्रभावित होते रहे हैं|
विवाह उपरांत उनके जीवन में कभी कभी छोटे-मोटे विवाद और उतार-चढ़ाव आते जाते रहे हैं जिनका उन्होंने चतुराई और दृढ़ता से सामना किया| अभी कुछ महीने पहले उनके पति राज कुंद्रा जी के व्यवसाय कार्य क्षेत्रों से संबंधित बहुत गहरे और संगीन अपराधिक कृतियों का पटाक्षेप हुआ है जिसके फलस्वरूप वह अभी न्यायिक हिरासत में हैं| इन सभी विवादित कारणों से शिल्पा शेट्टी जी की छवि पर जबरदस्त झटका लगा है| कितने दिनों का परिश्रम सम्मान सब कुछ धूल दूषित हो गया है| हालांकि अभी आरोप-प्रत्यारोप का समय है| दोष अदालत में साबित नहीं हुआ है| यह तो समय ही बता सकता है कि उनकी छवि , कार्य और लोकप्रियता को कितनी क्षति हो सकती है| भविष्य में उनका जीवन किस तरह प्रभावित होगा अभी यह ठीक-ठीक कहना जल्दबाजी होगी| वर्तमान में शिल्पा जी अपने जीवन के कठिन दौर से गुजरते हुए अपने बचाव पक्ष में खड़ी हैं| वर्तमान समय में फैली हुई महामारी कोविड-19 के काल में लोगों की सहायता के लिए वह अनेक जानी-मानी हस्तियों के साथ मिलकर कोविड-19 के फंडरेज़र को प्रेरित करने वाली थी| उनके सहयोगियों में मुख्यता करण जौहर , अर्जुन कपूर , परिणीति चोपड़ा , एड शीरन और स्टीवन स्पीलबर्ग जैसे अनेक प्रतिष्ठित लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर संचालित होने वाला है| अब प्रश्न यह उठता है कि विवादों से घिरी हुई शिल्पा शेट्टी कुंद्रा जी को भारतीय दर्शक सम्मान पूर्वक देखना और सुनना पसंद करेंगे ? यह एक यक्ष प्रश्न है जो समय की गर्त में है| या तो भविष्य ही निर्धारित करेगा कि एक आम भारतीय दर्शक उन्हें कौन सा स्थान प्रदान करेगा।