शिवांगी जोशी एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जों मुख्य रूप से हिंदी टेलीविज़न इंडस्ट्री में काम करती हैं। वे स्टार प्लस के टी.वी. धारावाहिक “ये रिश्ता क्या कहलाता है” में नायरा की भूमिका निभाने के लिए लोकप्रिय हुई थीं| बचपन की ज़्यादातर ज़िंदगी शिवांगी ने ऋषिकेश के आस पास गुज़ारी थी|

उन्होंने अपना पहला टेलीविज़न डेब्यू २०१३ में ज़ी टी.वी. के ‘खेलती है ज़िंदगी आँख मिचोली’ शो से किया था| उसके बाद से शिवांगी ‘बेइंतेहा’ में आयत हैदर का किरदार निभाईं | ‘बेगुसराई’ में उन्होंने पूनम ठाकुर का किरदार अपने सह-कलाकार विशाल आदित्य सिंह के साथ निभाया है |
वह एक प्रशिक्षित कथक नृत्यांगना हैं| उन्होंने अपने स्कूल के दिनों में कई डांस प्रतियोगिताओं में भाग भी लिया था| उन्होंने ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक भी जीता |
दर्शकों को मोहसिन खान और शिवांगी जोशी के बीच कार्तिक गोयनका और नायरा गोयनका के रूप में ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री काफी पसंद आती है| वे दोनों निश्चित रूप से सबसे पसंदीदा कलाकारों में से एक हैं और सबसे प्रसिद्ध ऑनस्क्रीन जोड़ों में से एक हैं| उन दोनों को २०१९ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और अभिनेता के लिए “दादा साहब फाल्के पुरस्कार” भी मिला था|
२० साल की उम्र तक शिवांगी ने स्टार परिवार अवार्ड्स और ज़ी गोल्ड अवार्ड्स सहित कई पुरस्कार जीते|