
आज टीवी की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों की गिनती में शुमार की जाने वाली ये रिश्ता क्या कहलाता है की लीड एक्ट्रेस शिवांगी जोशी किसी और पहचान की मोहताज नहीं है। अपनी लगन और मेहनत के दम पर आज उन्हें बच्चा बच्चा जनता है। 2013 में “खेलती है जिंदगी आंख मिचोली” से अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत करने वाली शिवांगी वैसे तो अनेक सीरियल्स जैसे “बेइंतेहा” और “बेगूसराय” में काम कर चुकी हैं पर इनको असली पहचान मिली शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा और नैतिक की बेटी नायरा का किरदार निभा कर।

आपको बता दें कि शिवांगी उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की रहने वाली हैं। 25 वर्षीय अभिनेत्री का जीवन चारो ओर प्रकृति से घिरा हुआ है। शिवांगी अक्सर अपने घर छुट्टियां बिताने के लिए जाती है। अभिनेता मोहसिन खान के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री सभी को बेहद पसंद है। आपको बता दें कि शिवांगी जोशी आज काफी सक्सेसफुल अभिनेत्रियों में से एक हैं और वो इसका पूरा श्रेय अपने माता पिता को देती है।

शिवांगी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि उन्होंने एक नया घर खरीदा है। शिवांगी अपने नए घर से अपने परिवार के साथ तस्वीरें साझा करते हुए बेहद खुश दिख रही है। उन्होंने अपने नए घर में रक्षा बंधन भी मनाया। रक्षाबंधन की तस्वीरें अपने फैंस के साथ भी साझा की हैं। ऐसे में शिवांगी के फैंस बहुत खुस नजर आ रहे हैं। साथ ही वे लगातार भर भर कर शिवांगी को अपना प्यार और बधाईयां दे रहे हैं।