
बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपना नाम कमाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की इंस्टाग्राम पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग हैं।

फिलहाल प्रियंका लंदन में अपनी आगामी फिल्म सीटाडेल की शूटिंग में व्यस्त हैं। साथ ही कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। कुछ घंटों पहले ही प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमे वे अपनी आगामी फिल्म के किरदार में नजर आ रही हैं। साथ ही उनके चेहरे पर खून भी निकल रहा है। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। इस इस तस्वीर को देख कर उनके फैंस को बहुत झटका लगा है। फैंस को पहले तो ये लगा कि प्रियंका ने शूटिंग के लिए इस तरह का मेकअप किया है लेकिन इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा के चहरे पर असली चोटें भी आई हैं। इस तस्वीर को देख कर उनके फैंस को बहुत झटका लगा है।

इससे पहले प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर सीटाडेल से कई स्टोरी शेयर की है। इसमें उनके चहरे पर मिट्टी लगी हुई है और जबकि दूसरी तस्वीर में उनके माथे से खून बहता दिखाई दे रहा है। प्रियंका ने तस्वीर के साथ लिखा है कि शूटिंग के दौरान उन्हें ये चोट लग गई है। प्रियंका ने अपनी पोस्ट पर लिखा है कि “काफी ज्यादा बिखरा हुआ दिन रहा, आपको इससे मिलाने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हूं।” प्रियंका के इस तस्वीर को देखने के बाद उनके फैंस को उनकी काफी चिंता सता रही है।