
“मधुबाला: एक इश्क एक जुनून” सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाले टीवी अभिनेता विवियन डिसेना को आज कौन नहीं जानता। वैसे तो विवियन ने टीवी पर अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में एकता कपूर के सीरियल कसम से से को थी। पर इस सिरियल से विवियन ज्यादा फेम नहीं कमा पाए। फिर इन्होंने अनेक सीरियल्स में अपने अभिनय से दर्शकों को अपने अभिनय का कायल बना दिया।
आपको बता दें कि विवियन डिसेना मधुबाला सीरियल में अपने बोलने के अंदाज के कारण काफी पॉपुलर हुए। विवियन का जन्म 8 जून 1988 को उज्जैन में हुआ था। इसके साथ ही विवियन नेशनल फुटबॉल प्लेयर हैं। अगर बात करें तो साल 2018 में विवियन डीसेना टॉप 50 एशियाई सेक्सिएस्ट मैन की लिस्ट में दूसरे नंबर पर थे। उन्होंने बॉलीवुड के बड़े बड़े एक्टर्स को भी इस मामले में अपने पीछे छोड़ दिया था।
अगर बात करें विवियन डिसेना की शादी शुदा जिंदगी की तो विवियन की शादी उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अभिनेत्री वाहबिज दोराबजी से 7 जनवरी 2013 को हुई। लेकिन उनका यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सका और शादी के चार साल बाद ही वर्ष 2017 में दोनों का तलाक हो गया। विवियन ने कसम से, प्यार की ये एक कहानी, अग्निपरीक्षा जीवन की, मधुबाला: एक इश्क एक जुनून , झलक दिखलाजा सीजन 8, फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी, शक्ति: अस्तित्व के अहसास और बिगबॉस 12 आदि में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों को लुभाया है। इसके साथ ही विवियन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है। इंस्टाग्राम पर भी विवियन की अच्छी फैन फॉलोइंग है।