बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन हमें जल्द ही ‘वार’ फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की नई फिल्म फाइटर में दिखाई देंगे। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी नज़र आएंगी। यह इन दोनों की साथ में पहली फिल्म है।
वैसे तो ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दीपिका पादुकोण और अन्य लोगों के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के बाहर आते ही दोनों कलाकारों के फैंस उनके लिए बेहद खुश हैं और बहुत बधाईयां भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि असल में इस दोनों कलाकारों के फैंस इन्हें साथ में काफी लंबे अरसे से देखना चाहते थें।
सूत्रों की मानें तो ऋतिक और दीपिका की यह फिल्म भारत की पहली एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी बनने जा रही है। इस फिल्म से जुड़ी दूसरी बड़ी खबर सामने आई है की इस फिल्म को अपना नया स्टूडियो पार्टनर (वॉयकॉम स्टूडियो 18) भी मिल गया है।
इस फिल्म के आने की घोषणा फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर की थी। तब से यह फिल्म किसी न किसी कारण सुर्खियों में रहती है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी।
इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के ऋतिक एरियल स्टंट और हाई वोल्टेज एक्शन करते नजर आएंगे। यह फिल्म भारतीय सेना के बलिदान, साहस और देशभक्ति को समर्पित हैं। दोनों कलाकारों के फैंस उनकी इस फिल्म का काफी बेशब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इसके अतिरिक्त यह फिल्म 250 करोड़ के बजट में बनाई जाएगी। इस फिल्म को हिंदी के अलावा अन्य कई भाषाओं जैसे तमिल, तेलुगु और मलयालम आदि भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।