फिल्म इंडस्ट्री में विलेन के किरदार के लिए पहचाने जाने वाले शक्ति कपूर का आज जन्मदिन है। आपको बता दें कि वह आज 70 साल हुए हैं। शक्ति कपूर अपने निगेटिव रोल्स और कॉमिक टाइमिंग के लिए काफी मशहूर है। शक्ति कपूर ने 700 से ज्यादा फिल्मों में दमदार अभिनय किया।
शक्ति का जन्म दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ। लेकिन बहुत कम लोग यह जानते है कि शक्ति कपूर का असली नाम सुनली सिकन्दरलाल कपूर था। उन्होंने कई फिल्मों में खलनायक का किरदार निभाने के लिए ही अपना नाम बदल कर शक्ति कपूर रख लिया। शक्ति कपूर के पिता दिल्ली के कनॉट प्लेस में दर्जी की दुकान चलाया करते थे। इन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत 1975 से की। 80 और 90 के दशक में शक्ति कपूर के किरदार विलेन और कॉमेडी वाले काफी मशहूर हुआ।
वहीं एक रियलिटी शो में ‘क्राइम मास्टर गोगो’ ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का किस्सा भी सुनाया था। उन्होंने बताया कि एक बार उनकी कार की टकर अभिनेता फिरोज खान की कार से हुई। इस टक्कर से उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया। शक्ति कपूर ने इस कहा कि मुंबई में मेरी कार की टक्कर एक मर्सडीज से हो गई। गाड़ी से फिरोज खान बाहर निकले।
तब शक्ति कपूर ने फिरोज खान को बताया कि वह ‘फिल्म इंस्टिट्यूट ऑफ पुणे’ से हैं। साथ ही एक्टिंग डिप्लोमा भी है। उन्होंने फिरोज खान से फिल्म में रोल के लिए रिक्वेस्ट कर दी। एक्टर अपने दोस्त के.के शुक्ला से मिलने एक बार उनके घर गए जो फिरोज खान के साथ फिल्म ‘कुर्बानी’ में काम कर रहे थे। जिसके बाद शक्ति कपूर ने फिरोज खान से पर फोन की। इसी तरह उन्हें ‘कुर्बानी’ फिल्म में विक्रम का किरदार मिला। उन्होंने शिवानी कपूर से शादी की। उनके पास दो बच्चे है, सिद्धार्थ कपूर और श्रद्धा कपूर।