बॉलीवुड मे अब तक कई नामी सितारों ने शादी रचा ली है। लेकिन उन्ही में से कुछ शादियां ऐसी रहीं, जो हर किसी के जहन में बस गई। ऐसी ही एक लव मैरिज हुई बॉलीवुड की बबली गर्ल यानी अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की। जो लोगो को आज तक याद है। आपको बता दें कि अनुष्का और विराट ने साल 2017 में इटली में शादी की। वहीं इन्होंने गुपचुप तरीके से अपनी शादी की थी।
शादी के बाद से जब तस्वीरें सामने आई तो हर कोई हैरान था। वहीं हाल ही में अनुष्का की शादी की एक अनदेखी तस्वीर लोगो के सामने आई है। बता दें कि यह तस्वीर अनु्ष्का की चूड़ा सेरेमनी की हैं। जो फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं। तस्वीरों में अनुष्का के भाई कर्णेश शर्मा भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने पीले रंग का सूट और लाल रंग का दुपट्टा कैरी किया है।
वहीं फैंस को यह तस्वीरे काफी पसंद रही है। आपको बता दें कि अनुष्का और विराट की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। अनुष्का के शादी के लंहगे की लड़कियां फेन बन गई थी। विराट और अनुष्का एक बच्ची के माता पिता हैं। इनकी बेटी का नाम वामिका है। लेकिन अभी अब तक वामिका की तस्वीर सामने नहीं आई।
गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा को आखिरी बार पर्दे पर फिल्म ‘जीरो में देखा गया। फिल्म में शाहरुख और कटरीना भी थे। लेकिन फिल्म पर्दे पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं देखा पाई। वहीं अनुष्का ने अपने परिवार के लिए फिल्मों से कुछ समय का ब्रेक ले लिया। आपको बता दें कि वो जल्द ही पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। इसी के साथ वो नेटफ्लिक्स की एक वेब सीरीज को भी प्रोड्यूस करेंगी।