भारत में हर व्यक्ति को 15 अगस्त का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी खास दिन पर 1947 में भारत को अंग्रेजी की गुलामी से आजादी मिली थी। भारत की इस आजादी में कई वीर शहीद हुए थे। इस साल भारत अपना 75वां स्वंतत्रता दिवस मना रहे है।
बता दें कि इस दिन भारत को 200 सालों के ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। स्वतंत्रता दिवस वो दिन है जो हमें हमारे स्वतंत्रता सैनानियों ने जो त्याग दिया उसके बारे में याद दिलाता है। भारत को मिली ये आजादी हर इंसान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके लिए देश के वीरों ने अपने प्राणों की कुर्बानी दे दी थी तब जानकर देश आजाद हो पाया था। आज हम आपको बताते है ऐसे कुछ देश को भारत के अलावा 15 अगस्त को ही स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं।
1) दक्षिण कोरिया को 15 अगस्त सन् 1945 में जापान से आजादी मिली थी।
2) 15 अगस्त सन् 1971 में बहरीन देश को ब्रिटेन से आजादी मिली थी।
3) बता दें कि 15 अगस्त सन् 1960 में कांगों को फ्रांस से आजादी मिली थी।
4) 15 अगस्त सन् 1866 को लिकटेंस्टीन को जर्मनी से आजादी मिली थी।