सोनी टीवी का नया शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 आजकल काफी ज्यादा से सुर्खियां बटोर रहा है। सुर्खियां बटोरने की वजह है राम प्रिया की जोड़ी जो हर किसी को बेहद पसंद आ रही है। आपको बता दें कि शो में एक नया ट्विस्ट आने वाला है। साथ ही सीरियल में एक दिलचस्प मोड़ दिखाई देगा।
शो में जैसा कि दिखाया जा रहा है कि अक्की और शिवी को एक दूसरे से इस शर्त पर शादी करनी होगी। पहले राम और प्रिया शादी कर ले। इसके बाद राम और प्रिया एक दूसरे के साथ एक डेट पर मिलते हैं। जहां वे एक दूसरे को अपने दिल की बात बताएंगे। एक दूसरे की बातें भी सुनेंगे। जहां पर वह काफी सारा पर्सनल टाइम बिताएंगे। दोनों इस बात पर भी चर्चा करेंगे कि वह प्यार के लिए नहीं बल्कि परिवार की खुशी के लिए यह शादी कर रहे हैं।
साथ ही दोनों एक दूसरे को देख कर काफी खुश भी होते हैं कि अपने परिवार की खुशी के लिए वह यह शादी कर रहे हैं। इसी तरह अपनी डेट पर लंच करते हैं। यह देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होगा कि दोनों एक साथ आकर क्या क्या कमाल करते हैं? दोनों शादी के बाद भी ऐसे ही रहेंगे या इन दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाएगा? यह तो आने वाले एपिसोड में आपको पता ही चल जाएगा। इस सीरियल को दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है इस नए सीरियल को देख लो पुराने सीरियल को काफी ज्यादा मिस भी कर रहे हैं।