सोनी टीवी का नया शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। इस सीरियल की कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प मोड़ पर आ चुकी है। शो मे रोज कई सारे ट्विस्ट आ रहे हैं। यह सारे ट्विस्ट लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं। आपको बता दें कि शो में राम और प्रिया की शादी का सीक्वेंस दिखाया जा रहा है। साथ ही साथ इसमें कई सारे धमाके भी होंगे। दोनों शादी के लिए मान जाते हैं। राम और प्रिया के लिए केवल यह शादी परिवार की खुशी के लिए होती है।
राम और प्रिया शादी केवल परिवार के लिए कर रहे हैं। वहीं ये दोनों एक दूसरे पर काफी भरोसा भी करते हैं। राम को प्रिया अच्छी लगती है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे इन दोनों की सगाई हो जाएगी। वहीं पर इनकी शादी की तैयारी भी जोर शोर से चल रही है। पूरा परिवार इस शादी से काफी खुश है। वहीं राम अपने पहले प्यार को अभी तक भुला नहीं पाया है। साथ ही प्रिया के लिए ये शादी भी कोई मायने नहीं रखती है।
अब देखना यह है कि ये शादी इनकी जिंदगी में क्या नया मोड़ लाती है? क्या राम और प्रिया एक दूसरे को प्यार कर पाएंगे? भरोसे पर बना रिश्ता प्यार में तब्दील हो पाएगा? इन सभी सवालों का जवाब आप को आगे आने वाले एपिसोड में जरूर मिल जाएगा। शो स्टोरी काफी ज्यादा दिलचस्प मोड़ ले चुकी है। आपको बता दें कि शो में मेन किरदार में नजर आ रहे नकुल मेहता और दिशा परमार को इससे पहले स्टार प्लस के शो प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा।