सिद्धार्थ शुक्ला के निधन ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। किसी का भी इस खबर पर विश्वास करना ना नामुमकिन सा है। इस बात का असर जसलीन मथुरा पर कुछ ऐसा हुआ कि वह अस्पताल में भर्ती हैं। जैकलिन उन सेलेब्स में से एक हैं जिन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला के घर जाकर शोक व्यक्त किया था। साथ ही साथ उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला के घर का हाल भी बताया था।
हाल ही में उन्होंने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की। जिसे उन्होंने खुद ही शूट किया है। जिसमें अस्पताल में नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिख जल्दी ठीक हो जाएगी। सभी लोग अपना ध्यान रखें।जसलीन इस वीडियो में बताया कि 3 डिग्री बुखार था। जिसके बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जैकलिन बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट रह चुकी हैं।
जैकलिन ने सिद्धार्थ शुक्ला के घर का माहौल एक वीडियो में बता किया। जिसमें उन्होंने बताया था कि शहनाज गिल के चेहरे पर फीका पन है। उन्हें इस बात की खबर नहीं है कि उनके आसपास क्या चल रहा है? आपको बता दें कि 2 सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हुआ था। अगले दिन उन्हें ओशिवारा शमशान घाट में अंतिम विदाई दी गई थी। 6 सितंबर को एक प्रार्थना सभा रखी गई।