बिग बॉस को टेलीविजन का सबसे विवादित शो कहा जाता है। साथ ही बिग बॉस ओटीटी अपने आखिर हफ्ते में पहुंच गया है। आपको बता दें कि शो पर स्क्रिपटेड होने के भी कई इल्ज़ाम लग चुके हैं। हाल ही भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह घर से बेखर हो गई है। साथ ही उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल है। उन्होंने बिग बॉस ओटीटी को होस्ट कर रहे करण जौहर को बाइज्ड बताया। उन्होंने यह भी कहा कि मैं अभी भी सोच रही हूं। मैंने तो ऐसा कुछ भी नहीं किया, तो ऐसा क्यों हुआ।
आपको बता दें कि इस बार बिग बॉस में कनेक्शन थीम है। वहीं बीते हफ्ते शो से मिलिंद गाबा और अक्षरा सिंह की जोड़ी घर से बेघर हो गई। इनके साथ एविक्शन में दिव्या अग्रवाल भी थीं। साथ ही संडे के वार में अक्षरा से कई सवाल पूछे गए। वो सवाल करने वाले कौन लोग थे। इसका खुलासा भी अक्षरा ने अपनी वायरल वीडियो में किया।साथ उन्होंने यह भी कहा कि सबसे ज्यादा एक्स्पोजर शमिता शेट्टी को मिलता है।
आपको बता दें कि करण जौहर ने नेहा भसीन की बॉ़डी शेमिंग को लेकर अक्षरा सिंह को काफी फटकारा था। पिछले हफ्ते अक्षरा सिंह और नेहा भसीन के बीच काफी बहस देखी गई। जिसके चलते अक्षरा ने नेहा को काफी भला बुरा भी कहा था। हालांकि, मिलिंद गाबा और अक्षरा के एलिमिनेशन को लेकर फैंस ने नराजगी जताई है। इसी के साथ अक्षरा सिंह ने शमिता शेट्टी को मौसी भी बोल दिया था। इतना ही नहीं भोजपुरी एक्ट्रेस ने शमिता को उनकी मां कि उम्र की बताया। इसके बाद वह उन्हें मौसी बुलाने लगी।