बॉलीवुड जो देश से लेकर विदेशो में अपनी जगह बना चुका है। बता दें कि देश में केवल बॉलीवुड ही नहीं जो देश विदेशो में मशहूर है। बल्कि दक्षिण में बनने वाली फिल्मों ने भी करोड़ों लोगो को अपना दीवाना बनाया है। इसी कड़ी में दक्षिण भारतीय फिल्मों कई भाषाओं का उपयोग होता है। जो इस सिनेमा को सबसे अलग करता है। आपको बता दें कि इसमें तमिल इंडस्ट्री (कॉलीवुड) तेलुगु इंडस्ट्री (टॉलीवुड) मलयालम इंडस्ट्री (मॉलीवुड) और साथ ही कन्नड फिल्म इंडस्ट्री भी शुमार है। दक्षिण सिनेमा के अपने खास अंदाज के कारण बॉलीवुड भी उसकी तरफ खींचता चला जा रहा है। और बॉलीवुड की कई नामी हीरोइन दक्षिणी सिनेमा में अपना दमदार अभिनय दिखा चुकी है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में भी दी। चलिए जानते है उन फेमस एक्ट्रेस के बारे में जो बॉलीवुड में ही भी बल्कि दक्षिणी सिनेमा में भी अपना जलवा दिखा चुकी है।
भूमिका चावला
तेरे नाम फिल्म से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री भूमिका चावला भी इस लिस्ट में शुमार है। इसी कड़ी में भूमिका एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म रन में भी काम कर चुकी हैं। बता दें कि एक्ट्रेस पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती है। इन्होने अपनी पढ़ाई लिखाई दिल्ली से की। अदाकारा साउथ फिल्मों में भी अपना कमाल दिखा चुकी है
तमन्ना भाटिया
पंजाबी परिवार से बिलोंग करने वाली तमन्ना भाटिया आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। बता दें कि सबसे पहले तमन्ना भाटिया एक म्यूजिक वीडियो “लफ्जों में कह ना सकूं” अपना जलवा बिखेर चुकी है। इसी के साथ महज 15 साल की उम्र में तमन्ना फिल्म श्री से अपना डेब्यू किया। जो एक तेलुगु फिल्म थी। साथ ही साथ उन्होंने हिंदी फिल्म चांद सा रोशन चेहरा में भी अपना दमदार अभिनय दिखया। अब तक एक्ट्रेस 10 से अधिक तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम कर करोड़ों लोगों को अपना दीवाना कर दिया हैं।
रकुलप्रीत सिंह
रकुलप्रीत जो बॉलीवुड का एक जाना माना नाम हैं। वो बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्मों की सौगात दे चुकी हैं। लेकिन उनके करियर की पहली फिल्म गिल्ली थी। जो साल 2009 में आई एक कन्नड फिल्म थी। इसके बाद रकुल तमिल, तेलुगु और कन्नड तीनों भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं।