दुनियाभर में मर्सिडीज बेंज-जी वैगन सबसे ज्यादा पॉपुलर मानी जाती है। ये अपने अनोखे स्टाइल ओर शानदार फीचर्स के लिए हर जगह मशहूर है। इस बेंज कार में एक से बढ़कर एक खूबियां हैं। आपको बता दें कि दुनिया भर में इसके कई चाहने वाले हैं। जिसमें कई मशहूर सेलेब्रिटी जैसे केविन हार्ट, आर्नोल्ड श्वार्झनेगर, काइली जेनर और मैगन फॉक्स जैसे कई बड़े सितारों के पास ये एसयूवी कार है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में ये कार कुछ ही सितारों के पास है। इन लोगों में बॉलीवुड से लेकर उद्योगपति और क्रिकेटर्स भी शामिल हैं। इस कार की कीमत लगभग 2.50 करोड़ से ज्यादा है। चलिए जानते है कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कौन सा सितारा इस सुपर एसयूवी कार की सवारी करता हैं।
*सारा अली खान*
सारा का उन हस्तियों की लिस्ट में शुमार है। जो अक्सर अपने स्टाइल के लिए खबरों में रहती हैं। आपको बता दें कि उन्हें मर्सिडीज बेंज-जी वैगन के नए एक मॉडल में देखा गया। ये कार काफी नए फीचर्स से लैस हैं। साथ ही इसके डैशबोर्ड पर दो बड़ी स्क्रीन भी हैं।
*रणबीर कपूर*
बॉलीवुड के सुपस्टार रणबीर कपूर के पास ऑडी आर 8, रेंज रोवर सपोर्ट, ऑडी ए 8 एल डब्ल्यू 12, मर्सिडीज बेंज जी 63 एएमजी मौजूद हैं। वहीं रणबीर सबसे ज्यादा अपनी सफेद रंग की मर्सिडीज बेंज जी 63 एएमजी को चलाते स्पॉट होते रहते हैं।
जिमी शेरगिल
बॉलीवुड और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर जिमी शेरगिल भी इस बारे में किसी से पीछे नहीं है। उनके पास भी कई गाडियां मौजूद हैं। लेकिन वह सबसे ज्यादा मर्सिडीज बेंज-जी वैगन के साथ स्पोर्ट होते है।आपको बता दें कि साल 2016 में शेरगिल ने एक सफेद रंग की मर्सिडीज बेंज-जी वैगन खरीदी थी।