शो पवित्र रिश्ता अपने दूसरे सीजन के साथ वापस आने वाला हैं, फैंस इन सीरीयल का काफी समय से इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार खत्म होने वाला हैं। पहले शो में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मानव का किरदार निभाया था। इस बार दूसरे सीज़न में, अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अर्चना के रूप में अपनी भूमिका को दोहरा रही हैं, जबकि शाहीर शेख मानव का रोल निभाएंगे।
जैसा कि फैंस शो के लॉन्च होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर लॉन्च की तारीख का संकेत देते हुए एक टीज़र जारी किया था। एकता कपूर ने इससे जुड़ा एक वीडियो पोस्ट भी किया था, जिसमें पवित्र रिश्ता के दूसरे सीज़न का लोगो भी दिखाया गया।
बता दें कि अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर पवित्र रिश्ता 2 से जुड़ा वीडियो शेयर की हैं साथ यह बताया हैं कि यह 15 सितंबर से जी5 पर आ रहा हैं। अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला हैं। जिसके बाद फैंस बेहद खुश हैं।
अब देखना यह होगा फैंस को ये शो कितना पसंद आता हैं।