लॉकडाउन के बाद वेब सीरीज का क्रेज बढ़ता ही गया। लोग घर में बोर हो रहे थे इसलिए वह वेब सीरीज देखना पसंद करने लगे। अब तो ज्यादातर बॉलीवुड अभिनेत्री और अभिनेता ने अपना डिजिटल डेब्यू भी कर दिया है। तो चलिए हम आपको बताते हैं आने वाली उन वेब सीरिज के बारे में बताते हैं जिनका इंतजार फैंस बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं।
Delhi Crime Season 2 – यह वेब सीरीज रिची मेहता ने लिखी हैं। जिसमें शेफाली शाह, रसिका दुगल, आदिल हुसैन और राजेश तैलंग मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। इस सीरीज का दूसरा सीजन साल 2021 के अंत तक रिलीज होगा। जिसका इंतजार फैंस कर रहे हैं।
The Family Man 3 – राज निदिमोरु और कृष्णा डीके के निर्देशन में बनी मनोज बाजपेयी की यह सीरीज ने लोगों का इस कद्र दीवाना बनाया कि फैंस आने वाली नेक्स्ट सीजन का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि ‘द फैमिली मैन 3’ 2022 में रिलीज होगी।
Mirzapur Season 3 – दोनों सीज़न में ‘मिर्जापुर’ की शानदार सफलता के मिलने के बाद , निर्माताओं ने तीसरे सीज़न की योजना बनाई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीरीज का तीसरा सीजन 2021 के अंत या 2022 की शुरुआत में रिलीज हो जाएगा।
Pataal Lok Season 2 – पाताल लोक’ अमेजन प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज हैं। बता दें कि यह सीरीज 2021 के अंत या 2022 की शुरुआत तक रिलीज हो सकती है।