त्योहारो का सीजन आ चुका है और साथ ही कुछ लोग इसकी तैयारियो में भी झूट गए होंगे। साथ ही रक्षा बंधन का त्योहार नजदीक ही है। इस त्योहार में सिर्फ राखी बांधने का ही नहीं बल्कि नए कपड़ों और स्वादिष्ट खाने, मिठाईयो का भी बहुत महत्व होता है। सभी लड़कियां और औरतें अपने सिंगार पर काफी ध्यान देती हैं। वो हर त्योहार पर सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं। इसके बावजूद भी हर लड़की का एक ही सवाल होता है कि वह इस त्योहार पर क्या पहने। अगर आप भी इसी परेशानी में हो तो आज हम आपको बताने वाले है कि कैसे आप खुद को अोरो से अलग बना सकती हैं। साथ इन टिप्स को इस्तेमाल करके इस रक्षाबंधन बला की खूबसूरत लग सकतीं हैं। चलिए जानते है वो खास टिप्स जो आपको इस त्योहार दूसरों से अलग दिखने में मदद करेंगे।
पलाजो पैंट्स विद क्रॉप टॉप और जैकेट
अगर आप कुछ इंडो वेस्टर्न लुक में खुद को देखना चाहती हैं, तो आप पलाजो पैंट्स को कैरी कर सकते हो। ये काफी ट्रेंडिंग लुक हैं,जिसमें आप काफी खूबसूरत दिखेंगी। आप अपने लुक को इंडो वेस्टर्न टच देने के लिए ब्यूटीफुल लॉन्ग जैकेट को कैरी कर सकती हैं।
वाइट सूट और हैवी दुपट्टा
आप प्लेन ब्लैक या वाइट सूट के संग हैवी दुपट्टा को भी कैरी कर सकती हैं। ये आपको सिंपल लुक के साथ और भी स्टाइलिश बनाए रखता है। इसी के साथ आप प्लेन ब्लैक या वाइट सूट के साथ किसी भी रंग के दुपट्टे को कैरी कर सकती हैं।
मैक्सी ड्रेस एक नए लुक में
आप नए लुक के लिए अपनी सिंपल सी मैक्सी ड्रेस को अच्छे से चोकर नेकपीस के साथ भी पहन सकती हैं। ये आपको बेहद ही अलग लुक देगी।