स्टार प्लस का सबसे पॉपुलर शो घूम है किसी के प्यार में काफी ट्विस्ट ओर टन से आगे बढ़ रहा है। लेकिन शो में अभी भी कई नए खुलासे बाकी है। बता दें कि आने वाले एपिसोड में दर्शकों को कई और नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। पहले के एपिसोड्स में देख गया कि सम्राट चव्हाण पाखी से डिवोस मांगता है। जिससे सब काफी हैरान भी हो जाते है।
वहीं पूरा परिवार मिलकर पाखी को संभालते है। उसे जल्दबाजी के कोई फैसला ना लेने की सलाह भी देते है। इसी बीच, सम्राट और सई के बीच एक अच्छी दोस्ती भी हो जाती है। साथ वह उससे विराट और उसके रिश्ते के बारे में भी सवाल करता है। सई उसे बताती है कि ये रिश्ता बस एक डिल है। विराट और उसके बीच कुछ भी नहीं है।
सई सम्राट से कहती है कि विराट ने कभी भी उसे अपनी फीलिंग शेयर नहीं की। सई और सम्राट की बातचीत विराट सुन लेता है।
उसकी बात सुनकर विराट को बहुत बुरा लगता है। वो टूट जाता है। आगे के एपिसोड में देख जाएगा की विराट सम्राट से कहता है कि उसे ट्रांसफर आर्डर मिला है। उसे जाना होगा, तभी सई विराट से पूछती है कि उसने उसे ये बात क्यों नहीं बताई।
तभी विराट कहता है हमारे बीच कोई भी रिश्ता नहीं है।
विराट की बात सुनकर सई को बहुत बुरा लगता है। वो काफी हैरान हो जाती है। क्या सई विराट को रोक पाएगी। ये तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा। लेकिन शो में अभी और भी ट्विस्ट आने बाकी है।