बॉलीवुड में अपनी मेहनत और लगन से अपना सिक्का जमाने वाले राजकुमार राव किसी भी परिचय के मोहताज नहीं है। आज ये बॉलीवुड का जाना माना नाम बन चुके है। साथ ही करोड़ों लोगो के दिलों में राज भी करते है। आज इनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको इनकी कुछ फिल्मों के बारे में बताएंगे। जिन फिल्मों ने इनकी किस्मत ही बदल दी। वैसे इन्होंने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। राजकुमार राव आपनी एक्टिंग के दाम पर कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम कर चुके है। एक्टर को पसंद करने वालो की काफी लंबी लिस्ट है। इन्होंने बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए कठिन दिनों का भी सामना किया।
स्त्री
31 अगस्त 2018 को रिलीज हुई मूवी स्त्री स्परहित रही थी। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ श्रद्धा कपूर मेन रोल में थी। जिसकी कहानी काफी सस्पेंस से भारी है। फिल्म में राजकुमार के अभिनय को काफी सरहाया गया। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया था।
क्वीन
7 मार्च 2014 को रिलीज हुई क्वीन मूवी में कंगना राणावत मेन रोल में थी। इस फिल्म में राजकुमार राव ने रानी ( कंगना राणावत) के लवर की भूमिका निभाई थी। लोगो को राजकुमार राव की अदाकारी काफी पसंद आई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। फिल्म को विकास बहल ने डायरेक्ट किया था।
शादी में जरूर ज़रूर आना
10 नवंबर 2017 को रिलीज हुई फिल्म में राजकुमार और कृति खरबंदा मेन रोल में थे। दोनों को काफी पसंद किया गया। साथ ही फिल्म के कई गाने भी सुपरहिट रहे। ये एक लव स्टोरी है जिसमें हिरोइन अपनी शादी से भाग जाती है। क्योंकि वह आगे जॉब करना चाहती है। इस फिल्म में राजकुमार की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई। लेकिन फिल्म पर्दे पर अपना दम नहीं दिखा पाई।