भारत आज 75वा स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ मना रहा है। इस उपलक्ष्य पर गूगल ने रविवार को अपना एक डूडल प्रदर्शित किया। जो देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं को दिखता है। साथ ही डूडल कलाकृति हमारे देश की नृत्य के विविध रूपों को भी दिखता है। बता दें कि भरतनाट्यम, देश की सबसे पुरानी भारतीय नृत्य शैली में से एक है। जिसकी शुरुआत तमिलनाडु के दक्षिणी राज्य में 3000 साल पहले हुई थी।
बता दें कि गूगल डूडल कोलकाता के सायन मुखर्जी ने बनाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सायन मुखर्जी ने मीडिया को बताया है कि भारत विशाल आबादी वाला एक विशाल देश है। लेकिन एक चीज है जो हम सभी को एक साथ झूट करती है। वह है विविधता के बावजूद भी हमारी एकता। उन्होंने इसी चीज को डूडन में दर्शाने की कोशिश की है।
साथ ही गूगल ने एक बयान दिया था जिसमें उसने कहा था कि 1947 में इस दिन स्वतंत्रता आंदोलन समाप्त हो गया था। क्योंकि राष्ट्र एक संप्रभु गणराज्य बना था। साथ ही कोलकाता के कलाकार सयान मुखर्जी का बनाया हुआ डूडल। आज का डूडल, भारत के 15 अगस्त के उत्सव का जश्न मनाता है।
पिछले साल, भारत के 15 अगस्त के मौके पर गूगल डूडल ने तुतारी, शहनाई, ढोल, वीणा, सारंगी और बंसुरी जैसे कई प्रतिष्ठित भारतीय लोक वाघ यंत्रों को शामिल किया था। यह विभिन्न भारतीय कला रूपों को भी दर्शाता है। साथ ही इसे मुंबई के कलाकार सचिन घणेकर ने चित्रित किया था।