ऐसा बहुत बार कहा जाता है कि जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं। लेकिन छोटे पर्दे की ऐसी भी जोड़ी है जो टीवी सीरियल के सेट पर ही एक दूसरे के हो गए थे। हम बात कर रहे हैं टीवी के जाने-माने कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता की।आपको बता दें कि रवि दुबे और सरगुन मेहता सीरियल 12/24 करोल बाग के सेट पर मिले थे। एक इंटरव्यू में सरगुन मेहता ने कहा था कि उन्होंने रवि दुबे को सबसे पहले शो के लुक टेस्ट में देखा था। जहां उन्हें रवि बिल्कुल पसंद नहीं आए थे। उन दोनों के बीच दोस्ती हुई और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार हो गया।
वहीं 5 महीने के बाद दोनों ने ऐलान किया कि वह डेट कर रहे हैं। पर्दे पर दोनों कि जोड़ी को खूब पसंद किया गया। साथ ही दोनों को अक्सर रोमांस करते हुए पर्दे पर देखा जाता था। लेकिन एक इंटरव्यू में सरगुन मेहता ने बताया कि रवि असल जिंदगी में बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं है। सरगुन ने एक इंटरव्यू में बताया था रवि वह मेरे घर आया और उसने मुझे एक खाली बड़ा सा कार्ड दिया और बोला कि मुझे पता है तुम्हारा जन्मदिन है। 2 दिन के बाद मेरे घर पर फ्रिज और टीवी आया। बहुत ही अजीब सा गिफ्ट था।
वहीं रवि दुबे और सरगुन मेहता ने नच बलिए 5 में हिस्सा लिया। जहां दोनों साथ नजर आए और वहीं पर रवि दुबे ने सभी जजो और परिवार वालों के सामने सरगुन मेहता को शादी के लिए प्रपोज किया।सरगुन मेहता इस प्रपोजल को ना नहीं कह पाई। जिसके बाद 7 दिसंबर 2013 को दोनों ने एक दूसरे के संग शादी रचा ली। आपको बता दे कि सरगुन मेहता और रवि दुबे ने चंडीगढ़ में बिग फैट वेडिंग की थी।आज ये दोनों अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं।