लड़कियां को लंबे बाल रखना बेहद पसंद होता है। वो अपने लंबे बालों के लिए ना जाने क्या कुछ करती है। लेकिन कई बार बाल झडना बंद नहीं होते।साथ ही इस परेशानी के लिए वह कई तरह के शैंपू और कंडीशनर का यूज भी करती हैं। इसके बावजूद भी बाल ना ही मुलायम होते हैं। साथ ही उनका झडना भी बंद नहीं होता।अगर आप भी इस परेशानी शिकार हैं, तो आज हम आपको कीवी हेयर पैक के बारे में बताएंगे। जो आपके बालों को टूटने से रोकेगा। साथ ही बालों को लंबा भी करेगा। चलिए जानते है कीवी हेयर पैक के बारे में।
कीवी पैक के लिए सबसे पहले दो पके हुए कीवी ले। उन्हें छीलकर एक ब्लेंडर में डाल दे। साथ ही कुछ पानी की बूंदें डाल लें।
इसे पीसकर पेस्टर तैयार करें। जिसे आपको अपने स्कैल्प पर अच्छे से लगाना है। आधे घंटे बाद आप अपने बालों को पानी से धो लें।
ये पैक आपके बालों को टूटने से रोकेगा। साथ ही आपके बालों को लंबे और घने भी हो जाएंगे। क्योंकि कीवी में विटामिन- ई और सी अच्छी मात्रा मौजूद होता है,
कीवी आपके बालों को मजबूती देगा। जिसके लिए आप कीवी और नारियल तेल से एक हेयर पैक बना सकते है। फिर इसे रोजाना यूज करें। ऐसा करने से आपके बालों को काफी फायदा मिलेगा।