लोकप्रिय बॉलीवुड गायिका श्रेया घोषाल एक ऐसी सिंगर है जो सबके लिए प्रेणना बन कर सामने आई हैं। आज के समय में उनके हर आने वाले सॉन्ग का बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जाता हैं। श्रेया घोषाल कई धमाकेदार सॉन्ग गा चुकी हैं।
श्रेया घोषाल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं वह अक्सर पोस्ट साझा भी करती हैं। जिनपर फैंस जमकर प्रतिक्रिया देते हैं। वह अभी भी लाखों दिलों पर राज करती हैं।
बता दें कि श्रया का नया गाना जल्द ही रिलीज होने वाला हैं जो गणेश जी की आरती हैं और नाम जयदेव जयदेव हैं। यह जानकारी श्रेया घोषाल ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी हैं।
उन्होंने बताया हैं कि यह आरती 6 सितंबर यानि आने वाले सोमवार को सामने आने वाली हैं। इस पोस्ट पर फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं अब देखना यह होगा कि फैंस को यह पसंद आती हैं या नहीं।