जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी और फेमस फिल्म निर्देशक बोनी कपूर की बेटी है। जिन्होंने 2018 में शशांक खेतान द्वारा निर्देशित फिल्म धड़क के साथ अपने शानदार कैरियर की शुरुआत की। बता दें कि धड़क, मराठी में फिल्म “सैराट” की रीमेक है। जाह्नवी बॉलीवुड की एक अदाकारा होने के साथ साथ काफी खूबसूरत भी है। जो आज अपने स्टाइलिश लुक के लिए काफी फेमस है। जाह्नवी के फैंस उनकी एक झलक के लिए दीवाने रहते हैं। उनके चाहने वालों की काफी लंबी चौड़ी लिस्ट है। जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया साइट्स पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपनी खूबसूरत फोटोज फैंस के साथ शेयर करती हैं। साथ ही साथ उनके लुक्स भी लोगों को बेहद पसंद आते हैं। बता दें कि एक्ट्रेस एक से बढ़ कर एक डिजाइनर कपड़े पहनती हैं। उनके लुक्स इंटरनेट पर छयत रहते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही लुक्स दिखाने जा रहे है। जिन्हे आप भी ट्राई कर सकते हैं।
बात करे पहले लुक की जिसमें जाह्नवी बहुत ही लाजवाब लाल रंग की मिड हाइट ड्रेस में को पहने नजर आती है। साथ ही साथ ड्रेस के एक किनारे पर बहुत ही सुन्दर सेकुएंस वर्क भी किया हुआ है। उन्होंने इस लुक के साथ बहुत कम ज्वेल्लेरी को कैरी किया हुआ है। साथ ही ये लुक किसी भी पार्टी के लिए एक सही है।
इस लुक में एक्ट्रेस बहुत ही गौर्जियस पिंक लेहंगे को कैरी किए हुए है। ये आउटफिट किसी शादी या रिसेप्शन के लिए बिल्कुल सटीक है। इस लुक में इयररिंग्स और बैंगल्स चार चांद लगा रहे है। जाह्नवी ने इस लुक को सिल्वर इयररिंग्स और अंगूठियों के साथ कंप्लीट किया है।
जरा जाह्नवी के इस लुक पर गौर फरमाएं वो किसी लोकेशन पर दिखाई दे रहीं हैं। साथ ही उन्होंने एक बहुत ही सिंपल लुक को कैरी किया हुआ है। तस्वीर में वे एक सफेद पूरी स्लीव्स के टौप को पहने हुए है। साथ ही उन्होंने नीले रंग की जीन्स और स्टोल भी पहना है। इस लुक को उन्होंने ब्राउन बूट्स के साथ कंप्लीट किया। ये एक काफी कैजुअल लुक है जिसे कही आउटिंग में पहन सकते हैं।
जाह्नवी एक काफी खूबसूरत ब्लैक स्लिट वाली ड्रेस को पहने हुए हैं। साथ ही उन पर ग्लैमरस मेकअप और वेवी बाल उनके इस लुक कंप्लीट करते हैं। इस लुक को सिल्वर ज्वेल्लेरी के साथ भी कैरी किया जा सकता है।
चलिए आखिरी लुक पर भी एक नज़र डाल लेते है जिसमें वह बहुत ही स्टाइलिश लग रही है। इसमें जाह्नवी को पिंक कलर की साड़ी में देखा जा सकता है। ये साड़ी काफी सिंपल है। लेकिन इसका ब्लाउज इसको कम्प्लीट लुक दे रहा है। आप भी किसी सिंपल साड़ी के साथ वर्क वाला ब्लाउज पहन सकती हैं। जाह्नवी ने इस लुक को पूरा करने के लिए जड़े हुए कड़े और मांगटीका कैरी किया है।