भारत में हर साल कृष्णा जन्माष्टमी बड़ी ही धूमधाम से मनाई जाती है। इस साल जन्माष्टमी 30 अगस्त को सेलिब्रेट की रही है। इस दिन लोग व्रत रख सच्चे मन से कृष्णा को याद करते है। ये व्रत बाकी व्रतो से अलग है क्यूंकि रात 12:00 बजे के बाद उपवास खोला जाता है। जब श्री कृष्ण का जन्म होता है। वहीं बच्चे कान्हा की ड्रेस पहनकर कन्हैया बन कर फुले नहीं समाते हैं। इ चलिए आज आपको बताते हैं कि अगर आप अपने बच्चे को कान्हा बनाने की तैयारी कर रहे हैं। आपको किस ड्रेस और उसे कैसे तैयार करना हैं।
पीली और सफेद धोती
इस जन्माष्टमी अगर आप अपने बच्चे को कृष्ण बनाने की सोच रहे हैं, तो आप इसके लिए पीली या सफेद धोती पहनाई सकते हैं। इस तरह की ड्रेस ट्रेंड में चल रही है। आप इसे ऑनलाइन या बाजार मैं जाकर भी खरीद सकते हैं। इस ड्रेस मे आपके बच्चे काफी अच्छे लगेंगे।
गहने
अपने बच्चे को भगवान कृष्ण का लुक देने के लिए आपको गहनों की भी आवश्कता होगी। इसके लिए बाजार में से आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी खरीद सकते है। जिससे आप अपने बच्चे का लुक कंप्लीट कर सकते हैं।
ज्वेलरी में क्या-क्या पहना सकते हैं?
कमरबंद
मोतियों की माला
कंगन
सिर पर मुकुट
मोर पंख
बाजूबंद
गले में फूल माला
जब आपका बच्चा कान्हा की ड्रेस पहना कर तैयार हो जाए। तब बांसुरी और मोर पंख लगाना बिल्कुल ना भूले इन दो चीजों के बिना आपके बच्छे का लुक पूरा नहीं होगा।
साथ ही ये चीजें बाजार में आसानी से मिल जाएगी। ये कई तरह की रंग बिरंगी होती है। आप अपने बच्चे के कपड़ों से मिलता जुलता या जो, आपके बच्चे के लुक को मैच करे उसे खरीद सकते हैं। जिन्हें पहनकर आपका बच्चा बिल्कुल कन्हैया जैसा लगेगा।