लिपस्टिक का इस्तेमाल होंठों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए किया जाता हैं। यह तो सच हैं कि लिपस्टिक लगाने के बाद चेहरा सुंदर और अट्रैक्टिव दिखा लगता है। आज के समय में लडकियां मेकअप भले ही ना करें लेकिन लिपस्टिक जरूर लगाती हैं। जिससे उनका परफेक्ट लुक आए। क्या आप जानती है आपको लिपटिस्क का उपयोग कैसे करना चाहिए। तो चलिए हम आपको बताते हैं।
बता दें कि होठों को मॉइश्चराइज करना अच्छी बात होती है। लेकिन लिप बाम का ज्यादा इस्तेमाल करना होठों के लिए ठीक नहीं होता है। यह लंबे समय तक लिपस्टिक को आपके होंठों से चिपके रहने से रोकेगा। इसके बजाय, होंठों पर हल्के से लिप बाम लगाएं और दस मिनट बाद लिपस्टिक लगाएं।

आपको अपने होठों को तैयार करना चाहिए क्योंकि कुछ होंठ ऐसे होते हैं, जिनपर पर लिपस्टिक का सही शेड नहीं दिखाई देता है। इसलिए आप प्राइमर लिपस्टिक का उपयोग कर सकती हैं।
जैसा कि हम जानते हैं कि लिप लाइनर का काम होंठों की शेप सही दिखाने के लिए किया जाता है। बता दें कि जब होंठों पर लिप लाइनर लगाया जाता है, तो लिपस्टिक लंबे समय तक होठों पर टिकी रहती है।
वहीं लिपस्टिक को ब्रश से ही लगाना चाहिए। जिससे लिपस्टिक सही से लग जाती है और सुंदर लगती हैं। लिपस्टिक को ब्रश से लगाने से लिपस्टिक होठों से बाहर नहीं निकलती हैं।