अभिनेत्री कियारा आडवाणी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। वैसे तो फिल्म की लिस्ट छोटी हैं। लेकिन इन्होंने 2 फिल्मों में ऐसे किरदार निभाए की फैंस का दिल जीत लिया। आज भी लोग कबीर सिंह फिल्म की प्रीति को याद करते हैं।
कियारा ने साल 2014 में फगली से डेब्यू किया। फिल्म ने ज्यादा कमाई नहीं की थी। कियारा इसमें देवी का किरदार निभाती हुई नजर आई थी। इस फिल्म के बाद 2016 में कियारा आडवाणी एमएस धोनी में नजर आई थी। कियारा साउथ हीरो महेश बाबू के साथ भी नजर आ चुकी हैं।
वहीं इन्होंने 2019 में आई फिल्म कलंक में रज्जो का किरदार निभाया था। इनके कबीर सिंह फिल्म के किरदार को फैंस काफी पसंद करते हैं। वह हाल ही में मोनिका बत्रा का रोल भी निभा चुकी हैं।