बॉलीवुड कलाकारों की पर्सनल लाइफ से जुड़ी चीजों को जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड होते है। इनकी फेन फॉलिंग के बारे में तो अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है, कि फैंस के लिए इनसे जुड़ी छोटी छोटी बातें किसी ब्रेकिंग न्यूज़ से काम नहीं होती। क्या आपने कभी यह सोचा है कि बॉलीवुड की अभिनेत्री कितनी पढ़ी लिखी है।आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड की सबसे कम पढ़ी लिखी एक्ट्रेस के बारे में।
आलिया भट्ट
‘राजी’, ‘गली बॉय’ जैसी सुपर हिट फिल्में देने वाली आलिया भट्ट ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं हैं। फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आलिया ने स्कूल के बाद ही फिल्म में काम करना शुरू कर दिया। साथ ही इन्होंने 12वीं के बाद अपनी पढ़ाई छोड़ दी।
सोनम कपूर
सोनम कपूर ने मुंबई के आर्य विद्या मंदिर से 12 तक पढ़ाई की। उसके बाद वह ग्रेजुएशन में एडमिशन तो लिया। लेकिन बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ फिल्मी करियर की शुरुआत की। यह आज एक जानी मानी अभिनेत्री है। जो कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी है।
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर अपने समय की हिट एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार थी। यह केवल पांचवीं पास हैं। छठी क्लास के दौरान उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी। साथ ही फिल्मों में कदम रख दिया। यह 90 की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक है।भले ही अब ये पर्दे से दूर हो। लेकिन लोगो के दिलों में इनकी एक्टिंग अभी भी जिंदा है।