बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों मनी लॉन्ड्रिंग केस के चलते खबरों में छाई है। इससे पहले भी वह कई बार सुर्ख़ियो में आ चुकी हैं। जैकलीन अक्सर अपने रिश्तों को लेकर खबरों में रहती है। वैसे तो जैकलीन का नाम कई एक्टर्स से जुड़ चुका है। आज हम आपको बताएंगे कि बॉलीवुड एक्ट्रेस किस – किस एक्टर के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी है।
राशिद अल खलीफा-जैकलिन
आपको बता दें कि एक्ट्रेस के पहले ब्वॉयफ्रेंड बिन राशिद अल खलीफा थे। जो बहरीन के शाही परिवार से बिलोंग करते हैं। साल 2011 में दोनों का ब्रेकअप हुआ। वहीं जैकलिन उन्हें छोड़कर एक्टिंग के लिए भारत आ गईं।इस बात से दुखी अल खलीफा ने जैकी नाम एक म्यूजिक एल्बम रिलीज की।
सलमान खान-जैकलिन
बॉलीवुड के सलमान खान और जैकलिन आज बेहद ही अच्छे दोस्त हैं। लेकिन एक वक़्त दोनों एक दूसरे की तारीफ करते हुए नहीं थकते थे। इतना ही नहीं जैकलिन को सलमाल ने एक फिल्म प्रमोशन के दौरान खुल्लम खुल्ला किस भी किया। खबरे तो यहां तक है कि सलमान ने जैकलिन को बांद्रा में 3 बीएचके का फ्लैट भी गिफ्ट दिया। लेकिन ये प्यार ज्यादा दिन नहीं चल पाया।
साजिद खान-जैकलिन
वहीं जैकलिन का नाम साजिद खान के साथ भी जोड़ा जा चुका है। इतना ही नहीं यहां साल 2013 में दोनों शादी भी करने वाले थे। लेकिन साजिद ने जैकलिन पर कई रोक टोक लगा रखी थी। साजिद ने जैकलिन को जिस्म 2 और क्रिस 3 जैसी फिल्में भी साइन नहीं करने दीं। इस रोक-टोक से परेशान जैकलिन ने इस रिश्ते को पूरी तरह खत्म कर दिया।
सिद्धार्थ मल्होत्रा-जैकलिन
जैकलिन का सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ भी कई बार जोड़ा गया है। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान साथ आए। लेकिन ये रिश्ता भी ज़्यादा समय टिक नहीं पाया।