स्टार प्लस का लोकप्रिय शो अनुपमा में नज़र आने वाले हैंडसम मॉडल सुधांशु पांडे की लोकप्रियता काफी हद तक बढ़ गई है। अभिनेता सुधांशु वनराज की भूमिका निभाता है सीरियल में उनके 2 बड़े बड़े बेटे भी हैं। वनराज जैसे रोल को सुधांशु निभा रहे हैं लेकिन वह रियल लाइफ में बिल्कुल अलग हैं।

वह अपनी निजी लाइफ में अपनी फैमिली के साथ खुश हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्ट करते हैं। बता दें कि सुधांशु पांडे मुंबई जाने से पहले दिल्ली में रहते थे। वहीं वह पहली बार अपनी पत्नी मोना से भी दिल्ली में ही मिले थे। उस समय वह एक मॉडलिंग एजेंसी में काम कर रही थी।

जब सुधांशु अपनी पत्नी से पहली बार मिले थे तो उन दोनो के बीच काफी बहस हुई थी। मोना और सुधांशु की शादी तब हुई जब सुधांशु की उम्र केवल 22 साल थी। सुधांशु रियल जिंदगी में 2 बेटो के पिता हैं लेकिन इनकी फोटो को देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल ही हैं। वह अपनी फैमिली के साथ बहुत खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।