धक-धक गर्ल बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने एक अच्छी कलाकार होने के साथ साथ एक अच्छी मां भी हैं। क्योंकि वह काफी बिजी रहते हुए भी अपने बच्चों की परवरिश खुद करती हैं और कोई लापरवाही भी नहीं करती।
माधुरी को अपने बच्चों साथ खूब समय बिताना बहुत अच्छा लगता हैं साथ ही उन्होंने अपने बच्चों के लिए कुछ नियम भी बना रखे हैं। माधुरी दीक्षित हर चीज साथ में लेकर चलती हैं। वह बच्चो का ख्याल सही से रखती हैं।
भले ही माधुरी दीक्षित के दो बेटे हैं आरिन और रायन का जन्म डेनवर में हुआ लेकिन उन्होंने अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति के बारे में सिखाया हैं। शादी के 12 साल तक माधुरी डेनवर में ही रहीं थी। इसके बाद माधुरी ही उन्होंने बॉलीवुड में वापसी की। माधुरी अपने काम और मां होने की जिम्मेदारियों को साथ में निभाया हैं।
एक इंटरव्यूज के दौरान माधुरी ने बताया कि अगर वह और ज्यादा यूएसए में रूकती तो उनके बच्चे वहीं की संस्कृति को अपना लेते हैं और भारतीय संस्कृति को नही जान पाते। इसके बाद देश बदलना उनके परिवार के लिए काफी मुश्किल हो जाता है।
माधुरी शुरू से ही अपने बच्चों को इंडिया से जोड़कर रखना चाहती थीं। वह भारत आने के थी। जब माधुरी ने इंडिया वापस आने का फैसला लिया तो उस समय उनके बच्चे चौंक गए थे। माधुरी ने भले ही कुछ साल भारत से बाहर रहीं लेकिन उन्होंने अपने अंदर के भारतीय को कभी नहीं मरने दिया।