अपनी गायिकी के दम पर पहचान बनाने वाली नेहा कक्कड़ ने ना सिर्फ लोगों के दिल में अपनी जगह बनाई है बल्कि एक पहचान भी हासिल की हैं। नेहा को उनके चुलबुल अंदाज से काफी पसंद किया जाता हैं। वह अक्सर अपने इंस्ट्राग्राम पर विडियो और फोटो पोस्ट करती रहती हैं।
बता दें कि नेहा ने अपनी वीडियो इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है जिसमे नेहा एक डॉल जैसी लग रही हैं। उन्होंने रेड कलर का गाउन पहन रखा है और अपनी अदाओं के जलवे बिखेर रही हैं। इस वीडियो पर कुछ घंटो के अंदर 7 लाख से अधिक लाइक और हजारों कमेंट्स मिल चुके हैं।
इस वीडियो के कमेंट्स को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि फैंस को ये वीडियो कितन पसंद आ रहा हैं। वीडियो में सॉन्ग दिल को करार आया चल रहा हैं।
बात करें इनके गानों की तो इनके हर आने वाले गाने का इंजतार फैंस बड़ी बेसब्री से करते हैं। कुछ समय पहले ही आया सॉन्ग दिल को करार आया को भी बहुत पसंद किया गया था।