बिग बॉस कंटेस्टेंट अफसाना खान की जिंदगी में कंट्रोवर्सी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। वह अपनी जिंदगी से काफी परेशान है। बिग बॉस में अपनी खराब लैग्वेंज और घर में वॉयलेंस के कारण उन्हें घर से बाहर कर दिया गया है।
अब एक बार फिर वह चर्चा का कारण बनी हुई हैं। दरअसल उन्होंने पिछली साल अपने लॉन्ग टाइम बॉय फ्रेंड से फरवरी में सगाई की थी। जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद शेयर कर अपने फैंस को यह खुशखबरी दी थी।
इस साल उनकी शादी होने वाली थी। अफसाना अपनी शादी की तैयारियों में लगी हुई है। इस बीच खबर समाने आई है कि उनके मंगेतर सजा शर्मा पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि 6 सितम्बर 2014 में उनकी शादी हो चुकी है।
साथ ही उनकी एक बेटी भी है। जिसका जन्म 2016 में हुआ था और सजा ने उनसे धोखे से तलाक लिया था। सजा उन्हे दहेज की लिए काफी टॉर्चर करते थे। यह तो खबर समाने आ रही है लेकिन सच क्या है वह सजा शर्मा को ही पता है।